जाने क्या लिखती मिटाती हूँ
दिल के पन्ने सिमटाती हूँ
अकेलेपन में मुस्काती
तन्हा भीड़ में भी हो जाती हूँ
कभी दिन-दिन गिनती उँगली पर
कभी पल दो पल जी जाती हूँ
बैठे-बैठे जाने कितने
यूँ बरसों मैं जी जाती हूँ
जाने क्या लिखती मिटाती हूँ
दिल के पन्ने सिमटाती हूँ।
