हुआ ऋतु बसंत का आगमन
फूलों की बहती है सुगंध
नव कोपलें सजने लगीं
कलियाँ भी सब खिलने लगीं,
अमृत पवन बहती हुई
पत्तों को जा छूने लगी
ऋतुराज देखो आ गया
मस्तक लिए वो चंदनम्।
गीतों की गुंजन हर कदम
मिलकर करें सब स्वागतम्
हुआ ऋतु बसंत का आगमन।
हुआ ऋतु बसंत का आगमन।
