उसको याद बहुत आऊंगा 

मैं जानता हूं ..

दर्द उसको होता है 

आंखें मेरी बरसती है

वह जानती है..

मैं प्यार उससे करता हूं 

उसकी तन्हाई में रोता हूं  

वह जानती है 

इस जन्म में वह मेरी नहीं हो सकती 

मैं जानता हूं ..

अगले जन्म में ईश्वर से उसको मांगता हूं 

वही मेरे जीवन की कमाई है मैं मानता हूं 

~भरत सिंह