कविता ने सिखाया

मुझे प्यार करना

कविता ने समझाइए

प्यार के सही मायने..

प्यार में स्वतंत्रता है अपनी बात कहने की

प्यार में है विश्वास ईश्वर की आस्था सा

प्यार में त्याग है अपनी बुरी आदतों का

प्यार में होंसला है

मुसीबत में एक दूसरे के साथ खड़े होने का

प्यार में ताकत है

एक दूसरे के लिए दुनिया से लड़ जाने की 


कविता ने करवाया

मेरा ईश्वर से साक्षात्कार

कविता ने एहसास दिलाया

सबसे अच्छा एहसास है प्यार

कविता ने सिखाया

मुझे विश्वास करना 

उसके प्यार ने सिखाया

हार कर भी जीतना 

कविता ने सिखाया

मुझे सपने देखना 

कविता ने सिखाया

मुझे इंतजार करना

कविता ने मिलवाया

मुझे तन्हाई से 

मेरी कविता ने सिखाया

जुदाई में रोना 

कविता ने बना लिया मुझे कवि अपना 

   ~भरत सिंह