प्यार में मिलने का लालच भी सत्य है
सांझ होते ही यादों का सैलाब आता है
मेरे प्यार की कश्ती
हिलोरे ले लेकर इतराती है
हम दूर होकर भी एक हैं
यह सच्चे प्यार की शक्ति है
साथ नहीं है
फिर भी तुम्हारा साथ महसूस होता है
हर एक सांस
के साथ तुम्हारी गर्माहट महसूस होती है
तुम याद बहुत आती हो
तुम्हें याद करने में भी एक बड़ा सुख है
यादों को यादगार कर दो
जीवन कुछ आसान कर दो
मिलने का इकरार कर दो
आंखें तुम चार कर दो
तुम याद बहुत आती हो
~भरत सिंह
