मैं तो पहाड़ पर चढ़ जाऊंगा
गीत गुन गुनाऊंगा
बस तुम्हें मनाऊंगा
तुम मेरी कविता हो
तुम मेरी कहानी हो
आकाशवाणी की तरह
तुम्हें मेरे गीत सुनाई देंगे
नाचने लगना तुम
सुनकर मेरे गीत
भूल जाना सब दुख दर्द
इसी तरह हम प्यार की ऊंचाई को छू लेंगे
तुम मेरी कविता हो
तुम मेरी कहानी हो
मैं ख्वाबों में भी आऊंगा
मैं खयालों में भी आऊंगा
नहीं लगता दिल तुम्हारे बिना
मैं तो यूं ही तुम्हें सताऊंगा
चिल्ला चिल्ला के मैं आसमान चीर दूंगा
तुम्हें बुलाऊंगा
तुम रहो
दुनिया के किसी भी हिस्से में
मेरी दीवानगी देख कर डर मत जाना
दीवाना हूं मैं तुम्हारा डाकू नहीं
~भरत सिंह
