जी करता है

तुझे एक दिन फोन कर लूं

हाल-ए-दिल अपना बयां कर दूं

तुम क्या सोचती हो मेरे बारे में यह तुम जानो

मैं तो तुम्हें बस आज अपनी जान कह दूं

जी करता है

तुझे एक दिन फोन कर लूं

तुम से दिल की कह दूं

छुपा रखा है तुम्हें दिल में कब से

हिम्मत जुटा के तुम्हें सब सच कह दूं

जी करता है

मांग लूं तुमसे हाथ तुम्हारा

निभाऊं फिर आजीवन साथ तुम्हारा

जी करता है

~ भरत सिंह