आज बादल गरजें है

बारिश आएगी

आज बिजली कड़केगी

बिंदिया चमकेगी

आज चूड़ी खनकेगी 

आज प्यार बरसेगा 

प्यार बरसेगा 

आज सावन बरसेगा  

सावन बरसेगा 


श्याम ने मुरली बजाई है

आज राधा नाचेगी

हम खुशियां मनाएंगे

आज कोयल गाएगी

मोर नाचेंगे 

आज तीज निकलेंगी

हम उत्सव मनाएंगे

आज आसमान बरसेगा

धरती नहाएगी

आज सावन बरसेगा 

सावन बरसेगा 


हम झूला झूलेंगे

पायल खनकेगी

आज बारिश आएगी

हम बारिश में नहाएंगे

तुम लिपट जाओ

मेरे सीने से 

क्यों देर करती हो 

आज प्यार बरसेगा

प्यार बरसेगा 

आज सावन बरसेगा

सावन बरसेगा 


तुम बाल खोलोगी 

आज घटा छाएगी 

हम एक होंगे  

आज हम प्यार करेंगे 

आज प्यार बरसेगा

प्यार बरसेगा 

आज सावन बरसेगा

सावन बरसेगा 

     ~ भरत सिंह