संदेशा मेरा
मेरे प्यार तक पहुंचा दो
बेकरार हूं मुझे करार पहुंचा दो
मजबूर है वह दूर है
उसे इकरार पहुंचा दो
संदेशा मेरा मेरे प्यार तक पहुंचा दो
व्हाट्सएप साले साहब
आप ही हमारा चैट करा दो
संदेशा मेरा
अपनी सिस्टर तक पहुंचा दो
उसके साथ हमारी डेट करा दो
बेचैन हूं मुझे चैन पहुंचा दो
व्हाट्सएप :- "जीजू मजबूर है दीदी
ब्लॉक लिस्ट में डाला है आपको
फेसबुक दीदी से ही तुम मदद मांग लो "
फेसबुक से नाराज है वह
दिल के मेरे करीब है
सामाजिक बेड़ियों में जकड़ी है
कोई उसे मेरा प्यार पहुंचा दो
हे ईश्वर तुम ही कोई रास्ता बता दो
मेल हमारा मिला दो
बात हमारी बना दो
प्यार मेरा
मेरे प्यार तक पहुंचा दो
ईश्वर :- "बच्चा सच्चा है तू सच्चा है प्यार तेरा
इंस्टाग्राम से बड़ा प्यार है तेरे प्यार को
इंस्स्टाग्राम दीदी से ही तुम मदद मांग लो
आशीर्वाद मेरा तुम्हारे साथ है"
इंस्टा दीदी तुम ही मेरा प्यार पहुंचा दो
संदेशा मेरा
अपनी भाभी तक पहुंचा दो
तड़पते दिलों को करार पहुंचा दो
इंस्टा दीदी :- "चिंता मत कर भाई
राखी का मैं फर्ज निभाऊंगी
भाभी को अब मैं शुभ मुहूर्त निकाल कर
बैंड बाजे के साथ घर ही लेकर आऊंगी"
~भरत सिंह

