समंदर हूं
मुझे शिकायत है मेरी गहराई से
किनारे तक आई थी मेरी कविता
गहराई से डर गई
वापस लौट गई
मुझे तन्हा छोड़ गई
मैं उसकी बाट जोह रहा हूं
पाने के लिए डूबना पड़ता है
इतनी सी बात समझ नहीं पाई
आंखें बरसती है मेरी
मैं खारा हो रहा हूं
समंदर हूं
मुझे शिकायत है मेरी गहराई

