समझती नहीं प्रियसी

मैं तुमसे प्यार करता हूं

याद मैं तुमको दिन रात करता हूं

तुम्हारे चेहरे पर जो ग्लो है

वह मेरा प्यार का ही फ़्लो है

बातचीत के सब रास्ते रोक रही है 

प्यार वाली आग में मुझे झोंक रही है 

जितना तुम दूर जाना चाहती हो 

उतना पास आ रही हो 

प्रेमिका से बात नहीं होने पर  

प्यार सौ गुना रफ्तार से बड़ता है

समझती नहीं प्रियसी


तुम बात नहीं करोगी तो 

मैं तुम्हारा कवि बन जाऊंगा 

तुम प्यार करोगी तो 

मैं तुम्हारा श्याम बन जाऊंगा 

तुम बीवी बनोगी तो 

मैं तुम्हारा राम बन जाऊंगा

समझती नहीं प्रियसी

मैं तुमसे प्यार करता हूं

   ~ भरत सिंह