प्यार फौजी का
ईश्वर में आस्था सा
समुद्र के विस्तार सा
नदी के बहाव सा
सागर की गहराई सा
एवरेस्ट की ऊंचाई सा
प्यार फोजी का
सावन के इंतजार सा
इंतजार के इंतजार सा
रेगिस्तान की धूप में
छांव के इंतजार सा
दृढ़ वो चट्टान सा
प्यार फोजी का
यादों के इतिहास सा
राधा के इंतजार सा
मीरा की वह भक्ति सा
मां की वह शक्ति सा
प्यार फोजी का
मातृभूमि की रक्षा में
बलिदान होने
को तैयार सा
दुश्मन के काल सा
राम के बनवास सा
प्यार फौजी का
कुंभ के मेले में
बिछड़ों के मिलन सा
नाग व नागिन
के आलिंगन सा
जन्मों जन्मों के बंधन सा
प्यार फौजी का
AK-47 राइफल
फौजी की साली सी
लगती वो
आधी घरवाली सी
रहती हमेशा साथ वो
प्यारी वह जान सी
प्यार वह फौजी का
सुहाग की वो रात सा
करवा चौथ के चांद सा
सावन की घटा सा
बरसता वो बादल सा
किस्मत वाली को मिलता
प्यार फोजी का
~भरत सिंह

