फौजी हूं शायद ना पहुंच पाऊं
करवा चौथ वाली रात में
देख लेना तुम मेरी फोटो
जो तुमने क्लिक की थी
अपनी आंखों से
जब हम पहली बार मिले थे
खोल लेना अपना व्रत
मैं तो तेरा हूं तेरा ही रहूंगा
हमेशा हमेशा के लिए
हां, मुझे तुम उसी जोड़े में अच्छी लगती हो
जिसमें तुम मेरी दुल्हन बनी थी
फौजी हूं शायद ना पहुंच पाऊं
करवा चौथ वाली रात में
मुझे तो वही तपिश अच्छी लगती है
जिसमें तुम तप रही थी पहली वाली रात में
मैंने उस तपिश को ताजा रखा है
अपने एहसासों में
महसूस करूंगा मैं उसे करवा चौथ वाली रात में
हां, तुमसे वादा करता हूं जब मिलूंगा
तुम्हारी सारी शिकायतें दूर कर दूंगा
प्यार में तुझे सराबोर कर दूंगा
~ भरत सिंह

