यादें आती हैं तुम्हारी

तुम भी आ जाया करो  

अपने दीवाने पर थोड़ा

रहम कर जाया करो

प्यार करने की ये कैसी सजा?

अधूरा हूं तुम बिन

मुझे पूरा कर जाया करो

 

प्यासा हूं तुम बिन 

बरस भी जाया करो

घर का आंगन तुम्हारे

पैर चूमने को तरस गया

मेरे घर की खुशी

दूर न जाया करो

यादें आती हैं तुम्हारी

तुम भी आ जाया करो  


घर का हर कोना

तुम्हें खोज रहा है 

घर में कमरा तुम्हारा

मुझे खाने को आ रहा है

जल्दी आने का वादा तुम्हारा 

तुम्हें पूछ रहा है 

यादें आती हैं तुम्हारी

तुम भी आ जाया करो  

 

यादें इतनी मीठी क्यूं 

दूरी इतनी तन्हा क्यूं

मेरी स्वीटी..

तुम दूर ना जाया करो

बूढ़ी मां की आंखें भी  

तुम्हें देखने को तरस गई

ललाट तुम्हारे चूमने को तरस गई

यादें आती हैं तुम्हारी

तुम भी आ जाया करो  


लिख रहा हूं 'प्रेम पत्र'

पत्र पढ़ते ही तुम उसको चूम लेना

मोहर मोहब्बत की होठों से लगा देना

यादें आती हैं तुम्हारी

कसमें निभाने प्यार की

तुम जल्दी चली आना

 ~भरत सिंह