पश्चिम के अंधे विकास में
सुख खोज रही है दुनिया
बंदी बना लिया है मानव को
सोशल एप्स के जाल में
पारिवारिक ताने-बाने को
दीमक है खा रही
चारों तरफ
बस दिखावा ही दिखावा है
समय नहीं
एक दूजे का हाल चाल पूछने का
बस सोशल साइट पर
स्टेटस लगा कर ही
अपना स्टेटस बता रहे
सोशल एप्स ने केवल
सोशल का विनाश किया
एक सेल्फी खींचने के लिए
ना जाने कितने फिल्टर लगा लिए
फिल्टर हो गई मौलिकता
रोबोट से दिख रहे
फंस गई है मानवता
इस सोशल एप्स के जाल में
देखो प्रियसी
जब सोशल एप्स के जंजाल में
हम फंसे नहीं थे
इंस्टाग्राम व टिकटोक
के हम गुलाम नहीं थे
कितने प्यारे थे वह दिन
एक दूजे के लिए
समय का कोई अभाव न था
खेत में भी, चौक में भी, रसोई में भी
एक दूजे का साथ था
दिनभर तुम्हें सताना
रात में फिर तुम्हें मनाना
बस प्यार ही प्यार था
हसरतें भी बहुत प्यारी थी
उम्र भी वह कमसिन थी
मन भी बहुत निश्छल था
तुम गुड़िया सी
मैं गुड्डा सा
कितने प्यारे थे
वह दिन हमारे
मूलभूत सुविधाएं भी नहीं
फिर भी हम कितने खुश थे
क्योंकि सोशल एप्स के चुंगल में
हम फंसे नहीं थे
आर्टिफिशियल दुनिया से हम जुड़े नहीं थे
~ भरत सिंह

