ऑनलाइन आ जाओ 

दिन हमारा बना जाओ

तुम ही तो हमारी 

गुड डे वाली चाहत हो

तुम्हारे बिना तो जैसे 

जिंदगी ऑफलाइन है

ऑनलाइन आ जाओ 

ऑनलाइन आ जाओ 


इमोजी से ही सही

हाल अपना सुना जाओ 

गुड आफ्टरनून वाला 

किस तुम दे जाओ

जान हमारी 

तुम हमको लौटा जाओ

ऑनलाइन आ जाओ 

ऑनलाइन आ जाओ 


सभी सोशल साइट्स

पर तुम्हारा इंतजार है

यही तो सब 

तुमसे मिलने के जरिया हैं

हजारों मिलों की दूरी  

तुम कम कर जाओ

ऑनलाइन आ जाओ 

ऑनलाइन आ जाओ 


तुम्हें खिलखिलाता देख 

सरहद पर फौजी की  

मुश्किलें कम हो जाएंगे

अपने फौजी

का दिन बना जाओ

प्यार वाला तुम कोई

गीत सुना जाओ

जान हमारी 

तुम हमको लौटा जाओ

ऑनलाइन आ जाओ

ऑनलाइन आ जाओ 

प्यार वाली बाइट 

तुम दे जाओ

अपने फौजी को 

तुम गुड नाइट बोल जाओ

ऑनलाइन आ जाओ 

ऑनलाइन आ जाओ 

      ~भरत सिंह