मुझे प्यार हो गया है

दिल दे दिया है मैंने प्रियसी को

मेरे से ये हसीन गुनाह हो गया 

क्या होगा अंजाम मेरा

तुमसे प्यार करने की 

मुझे कोई सजा सुना दो 

बाहों में मेरे रहो हमेशा तुम

ऐसी मुझे उम्रकैद सुना दो


लूट ली मैंने तुम्हारी आंखों की मस्तियां  

लूट ली मैंने तुम्हारी यौवन की भरी प्याली 

चुरा ली मैंने तुम्हारे कानों की बाली 

छुप गया मैं तुम्हारी जुल्फों के जंगल में 

रेड कर दो तुम प्यार वाली 

लगा दो मुझे हथकड़ी अपनी बाहों की

मैं मुजरिम हूं तेरा मुझे सजा सुना दो

बाहों में मेरे रहो हमेशा तुम

ऐसी मुझे उम्रकैद सुना दो


तुम ही मेरी जज हो 

तुम ही मेरी जेलर हो 

तुम ही मेरी प्रेमिका

मुझे अपना कैदी बना लो

उम्र कैद से भी खुश नहीं तुम

तो सातों जन्म रहूं तुम्हारा 

मुझे ऐसी सजा सुना दो

मैं हमेशा रखूं खुश तुम्हें

ऐसा आदेश सुना दो 

बनो तुम मेरे बच्चों की मां

ऐसा फरमान सुना दो 

बाहों में मेरे रहो हमेशा तुम

ऐसी मुझे उम्रकैद सुना दो

मैं मुजरिम हूं तेरा मुझे सजा सुना दो

मुझे उम्रकैद सुना दो


नहीं हो सकती मेरी तुम

तो मुझे फांसी सुना दो  

मैं तुमसे प्यार करता हूं 

मुझे अपना परिणाम सुना दो 

मुझे न्याय दे दो

मुझे न्याय दे दो..

बाहों में मेरे रहो हमेशा तुम

ऐसी मुझे उम्रकैद सुना दो

मैं मुजरिम हूं तेरा 

मुझे सजा सुना दो

मुझे उम्रकैद सुना दो

   ~भरत सिंह