ईश्वर

मेरा प्यार मुझे दे दो

प्यार में दूरी 

अब स्वीकार नहीं

फासला हमारा अब पाट दो 

प्यार के बिना

दम घुट रहा है मेरा 

ईश्वर मेरा सांस मुझे दे दो


उसकी आंखों में 

सपने मेरे तैर रहे 

हे मुरारी  

हमारी आंखें चार कर दो

सपने हमारे साकार कर दो

         

नीरस जिंदगी में

रंग थोड़ा भर दो

हे परमात्मा

मेरी आत्मा मुझे दे दो

     

प्यार के वियोग में

धड़कन मेरी रुक रही 

हे कान्हा

मेरी धड़कन मुझे दे दो 


प्यार में अब

मुझे हार स्वीकार नहीं

प्यार के बिना अब

जीना मंजूर नहीं

ईश्वर 

मेरा प्यार मुझे दे दो

जीने का आशीर्वाद दे दो


 ~भरत सिंह