मेरे लिए तुम्हारे प्यार में कमी आई है क्या?

तबीयत कुछ ठीक नहीं है मेरी!

पास रहता हूं जब

प्यार किया कर जी भर के

दूर जाता हूं तब

याद किया मन से

दिन अच्छा बनता है

जीवन अच्छा चलता है

हर दर्द का इलाज हो जाता है

तेरी एक मुस्कान से

ले लिया करना हाल-चाल क्या जाता है तेरा?

मेरा खून बढ़ जाता है

तेरी एक कॉल से


मर्द को दर्द नहीं होता

यह कथन मुझे मिथ्या सा लगता है

मर्द को भी दर्द होता है

वह अपनी प्रेमिका से सहानुभूति की उम्मीद करता है

ले लिया करना हाल-चाल क्या जाता है तेरा?

मेरी हर समस्या का निदान हो सकता है

तेरे प्यार भरे जज्बातों से

मत मत दबाया कर प्यार वाले तूफान को

भड़कने दिया कर अपनी प्यार वाली आग को

~ भरत सिंह