प्रथम उच्चारण मां हमारा

मां हमारी हमको प्यारी  

आत्मा वह घर की हमारी

जगती मां तब दिन निकलता 

सोती मां तब होती रात हमारी

मां से घर मंगल हमारा 

दुख दर्द वह हरती सारा

मां हमारी हमको प्यारी  


घर की वह मान हमारी 

वही माननीय हमारी

घर को वह घर बनाती 

हमको संपूर्ण बनाती

गलती पर वह शक्ति दिखाती 

जीवन भर वह लाड लाडती

मां हमारी हमको प्यारी  


दुनिया में मां ने खोली 

आंखें हमारी

दुनिया में लाकर हमें

दुनिया में जीना सिखाती

दर्द में वह दवा हमारी

हार में वह मनोबल हमारा 

जीत का वो आशीर्वाद हमारा

मां ही दुनिया हमारी

मां हमारी हमको प्यारी  

        ~भरत सिंह