कविता से मैंने सच्चा प्यार कर लिया
मैंने कविता को चुन लिया है
मैंने लिखना चुन लिया
लिखना कितना मुश्किल काम है ?
सच्चा प्यार करना पड़ता है
सच्चा प्यार करना कितना मुश्किल काम है?
मैंने तुमसे सच्चा प्यार कर लिया
जो आसानी से मिल जाती तुम
तो शायद मैं कुछ लिख नहीं पाता
एक शब्द में कहूं तो
तुम ही 'मेरी कविता' हो
मेरे अंदर तुम समा जाती हो
फिर सब कुछ तुम ही लिख जाती हो
ऐसे ही तुम सदा के लिए मेरी हो जाती हो
कवि नहीं कह कर
मुझे अपना दीवाना कह देना
शायद इससे मुझे थोडा संतोष मिल जाए
कविता लिखने और जीने के लिए
मुझे बहाना मिल जाए
लिखना कितना मुश्किल काम है ?
सच्चा प्यार करना पड़ता है
मैं तो दीवाना हूं तुम्हारा
मैंने तुम्हें चुन लिया है
तुम कवि कहो
प्रेमी कहो
तुम पर छोड़ा है
मैं तो लिखूंगा तुम्हें
मैंने यह मुश्किल काम चुन लिया
जीवूंगा तुम्हे
मैंने तुमसे सच्चा प्यार कर लिया
मेरा लिखना सफल हो जाएगा
चांदनी रात में
मेरी कंधे पर सर रखकर सुन लेना
मेरी सारी कविताएं
तुम्हें एहसास हो जाएगा
मेरे लिए तुम कितनी खास हो
मैंने तुमसे सच्चा प्यार कर लिया
मैंने तुम्हें चुन लिया है
मैंने लिखना चुन लिया
~भरत सिंह

