तुम मेरी कविता हो
तुम मेरी कहानी हो
मैं तुमसे प्यार करता हूं
जिसका प्यार ही कविता हो
उसका कवि बनना तो लाजमी है
तुम सुंदरता से भी सुंदर हो
मैं नहीं चाहता कविता मेरे अलावा
तुम्हारी कोई और प्रशंसा करें
इसीलिए मैं तुम्हारा का कवि हो गया हूं
टूटा फूटा लिखता हूं , अधपका लिखता हूं
तुम्हारे चेहरे पर आए हंसी इसलिए लिखाता हूं
यह मेरे प्यार करने का तरीका है
मैं तुमसे प्यार करता हूं
मैं लिखकर तुमसे वादा करता हूं
मैं लिखकर तुम्हें अपना बनाऊंगा
मेरी सारी कविताएं
मेरी सारी शायरी तुम्हारे लिए समर्पित हैं
यह मेरे हस्ताक्षर है कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं
यह मेरे प्यार करने का तरीका है
मैं तुमसे प्यार करता हूं
~ भरत सिंह

