'कोई किसी का नहीं'

कलयुग की कहावत है

मैं सबका हूं

मैं प्यार हूं

मैं ईश्वर हूं

मैं शाश्वत हूं

मुझे छोड़ा नहीं जा सकता

मैं जीवन हूं 

मुझ से मुंह मोड़ा नहीं जा सकता


मैं प्यार हूं 

मुझे पाया जा सकता

राधा ने मुझे पाया है

मीरा ने मुझे पाया है


मैं दिल हूं

मैं दिल में हूं

दिल को यूं तोड़ा नहीं जा सकता

मैं आत्मा हूं 

आत्मा को यूं मारा नहीं जा सकता


मैं सत्य हूं

मैं शक्ति हूं

मैं पापियों का संहार हूं

मैं आदि हूं मैं अनंत हूं

मैं कृष्ण हूं

मैं सब में हूं 

सब मुझ में हैं

मैं कण-कण में हूं

मैं रोम रोम में समाया हूं 


मैं प्यार हूं

मुझे जो चाहेगा 

वह मुझे पाएगा

भवसागर को 

पार कर जाएगा

   ~भरत सिंह