"एक रोज तुम खुद कहोगी
क्यों इतना प्यार करते हो मुझसे?
जवाब भी मेरा वही होगा
मैं बहुत प्यार करता हूं तुमसे!"
"याद तेरी जब आती है आंख मेरी भर आती है
ले लिया कर हाल-चाल क्यों इतना सताती है"
"तुम मेरी कविता हो
तुम मेरी कहानी हो ।"
"गुलाब की गुलाबी भी
तुम्हारे होठों की उधारी है"
"वह करीब आकर एहसास जगा गई
दूर गई तो दीवाना बना गई !"
"सपने में जब तुम आती हो
मेरी तुम हो जाती हो
वादे सारे तुम निभा जाती हो"
"मिलन हमारा नामुमकिन सा है
प्यार हमारा राधा कृष्ण सा है"
"तुम्हारी खुशी में मैं अपनी खुशी ढूंढता हूं
तुम्हारी हंसी में मैं अपनी हंसी देखता हूं "
"मैं प्यार कर रहा हूं
मैं ईश्वर को पा रहा हूं "
"तुम जोहोरी मेरी
मैं सोना तेरा
पहन लेना मुझे झुमका बनाकर
चूमते रहूं मैं गाल तेरा"
~ भरत सिंह


