कविता की शिकायत's image
446K

कविता की शिकायत

मैं लिख कर दे दूंगी

तुम्हारी शिकायत

सर्वोच्च न्यायालय में

खोल दूंगी भेद सारे

बस गए हो तुम दिल में मेरे

सपने में भी आते हो

फिर मनचाही तुम करते हो

सपने से ओझल होते ही

दरवाजे पर खड़े मिलते हो

परेशान बहुत करते हो

ना तुम सोते हो

ना मुझको सोने देते हो

कर दूंगी मैं तुम्हारी शिकायत

क्यों इतना प्यार मुझसे करते हो?


प्यार में मेरे

शायरी भी लिखते हो

कभी बारिश में भिगोते हो

फिर प्यार वाले गाने तुम गाते हो

Read More! Earn More! Learn More!