कैसे भुलाऊं मैं तुझे?
क्यों भुलाऊं मैं तुझे?
कैसे जीते जी खुद को मार दूं
अपनी आस्था से कैसे मैं मुंह मोड़ लूं
मेरी मोहब्बत का तुम नाम
मेरे सुख दुख कि तुम साथी
तुम मेरे सपनों की हकीकत हो
अपने सपनों को मैं कैसे तोड़ दूं?
कैसे भुलाऊं मैं तुझे?
क्यों भुलाऊं मैं तुझे?
तुम मेरा सांस हो
सांस लेना मैं कैसे छोड़ दूं
तुम मेरी नसों में बहता लहू हो
कैसे मैं अपना दिल तोड़ दूं?
मैंने तुमसे प्यार किया है
मैंने तुम्हें अपने लिए चुना है
कैसे भुलाऊं मैं तुझे?
क्यों भुलाऊं मैं तुझे?
तुम्हें हंसते देखे मुझे अरसा हो गया था
पता भी है तुझे मेरा क्या हाल हो गया था
आज तुम्हें हंसते देखा है
आज मैं जिंदा हो गया
ईश्वर ने मुझे आदेश दिया है
प्यार तुम्हें दिलोजान से करना है
मैं प्यार कर रहा हूं ,मैं ईश्वर को पा रहा हूं ..
कैसे भुलाऊं मैं तुझे?
क्यों भुलाऊं मैं तुझे?
हम दो आत्माओं का मिलन है
क्यों मैं अपनी आत्मा को जीते जी मार दूं?
~ भरत सिंह
