प्रियसी मुझे जीना सिखा दो

दुनियां के साथ चलना सिखा दो

सच के रास्ते पर अकेला हो गया हूं 

मुझे झूठ बोलना सिखा दो

मां बापू यह कैसी राह दिखा गए तुम?

जालसाज दुनियां में

सत्य बोलना सिखा गए तुम 

प्रियसी मुझे जीना सिखा दो 

मीठी मीठी बातें बनाना सिखा दो

दुनियां के साथ चलना सिखा दो

किसी के साथ गलत होता देख कर

दुखी हो जाता हूं

परेशानी दूसरों की देख के रो देता हूं

औरों की तरह मुझे मुंह मोड़ना सिखा दो 


प्यार के लिए जीता हूं 

प्यार के लिए मरता हूं

प्रियसी मुझे ईर्ष्या सिखा दो 

दुनियां के साथ चलना सिखा दो

प्रियसी में ईश्वर देखता हूं 

तुम ही अब मुझे रास्ता दिखा दो

प्रियसी "मुश्किलें आएंगी प्रिय

मां बापू के बताए पथ पर ही

चलना होगा प्रिय

सत्य परेशान हो सकता है 

पराजित नहीं 

सत्य से ही

सब का कल्याण होगा प्रिय"

 ~भरत सिंह