बरसों बाद मिलेंगे जब हम तुम
संभाल लेना मुझको तुम
दिल कहता है कि मैं रो ना दूं
सीने से अपने लगा लेना तुम
इंतजार बहुत करवाया तुमने
जंगल में दूर वाली पहाड़ी
ठिकाना मेरा हो गया
बारिश में बैठे-बैठे देखो
क्या हाल मेरा हो गया है
मां बहुत नाराज है..
किसका दीवाना हो गया है तू ?
क्या बोलता मैं मां को
तुम ही बताओ ..
बोल दिया सच मैंने..
कविता का दीवाना हो गया हूं
कविता से प्यार हो गया है मुझे
कविता लिखता रहता हूं
कविता गाता हूं , कविता सुनता सुनाता हूं
चिल्ला चिल्ला कर मैं कविता कविता बुलाता हूं
शरद ऋतु की आहट अब आने लगी है
मिलने की चाहत अब जोर पकड़ने लगी है
तुम्हारे आने का वह वादा तुमसे पूछ रहा है
सपना वह हमारा बाहें फैलाए बैठा है
लिखूंगा मैं अपनी हनीमून डायरी
तुम्हें सामने बैठा कर
जिऊंगा मैं अपना सपना तुम्हें अपना बना कर
हिसाब अब तुम से पूरा होगा
प्यार अब बेहिसाब होगा
बरसों बाद मिलेंगे जब हम तुम
संभाल लेना मुझको तुम
दिल कहता है कि मैं रो ना दूं
सीने से अपने लगा लेना तुम
इंतजार बहुत करवाया तुमने
~ भरत सिंह

