हम हैं भारत मां के वीरपुत्र

हमने माथे तिरंगा सजाया है

आजादी के अमृत महोत्सव के लिए

हमने 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया है

कारगिल और सियाचिन में भी 

हमने शान से तिरंगा फहराया है

मात्रभूमि की रक्षा के लिए

डटे हैं सीमाओं पर

हमने हाथों में हथियार उठाया है

हम हैं भारत मां के वीरपुत्र

हमने माथे तिरंगा सजाया है


~ भरत सिंह