हम प्यार लिखेंगे
कुछ अपना लिखेंगे
अपनी सी है कोई
उसे अपना लिखेंगे
कोरी किताब है
उस पर लिखेंगे
कॉपी पेस्ट नहीं करेंगे
पेपर वेस्ट नहीं करेंगे
कुछ नया लिखेंगे
हम प्यार लिखेंगे
वह अलंकारों से
अलंकृत है
संस्कारों से
सुसंस्कृत है
वह सुंदरता की मिसाल है
उसे प्यार लखेंगे
उसे अपना लिखेंगे
कुछ अपना लिखेंगे
वह बच्चों सी मासूम है
ममता की मूर्त है
वह घर की लक्ष्मी है
जीती जागती
काव्य है
हम प्रेम काव्य लिखेंगे
कविता लिखेंगे
उसे अपना लिखेंगे
हम प्यार लिखेंगे
देखता हूं उसको
कविता बन जाती है
याद उसको करता हूं
शायरी बन जाती है
कलम मेरी चल जाती है
वह किताब बन जाती है
मैं उसका कवि
वह मेरी कविशी बन जाती है
~भरत सिंह

