हैप्पी न्यू ईयर मेरी कविता
रखा करो तुम अपना ख्याल
ईश्वर की हम पर कृपा होगी
घर में हमारे खुशियां होंगी
सुन लो तुम मेरे दिल की बात
कर लो तुम मुझ पर विश्वास
बदलेगा महीना बदलेंगे साल
बदलेंगे मौसम बदलेंगे हाल
साल दर साल साल दर साल
नहीं बदलेगा तो हमारा प्यार
बनेगा मिसाल हमारा प्यार
आएगा बसंत खिल जाओगी
फूल बनकर महक जाओगी
कविता से तुम काव्य बनोगी
जीतना है हमारा संस्कार
प्यार में हम जीत जाएंगे
जमकर हम जश्न मनाएंगे
एक दूजे पर विश्वास करेंगे
मिलजुल कर सब काम करेंगे
नए साल का स्वागत करेंगे
जमकर हम डांस करेंगे
हैप्पी न्यू ईयर मेरी कविता
सुन लो मेरी डिअर कविता
रखा करो तुम अपना ख्याल
~ भरत सिंह

