एक बार कॉल कर लो

एक बार बात कर लो

क्या मैं इतना बुरा हूं ?

फिर भी अगर कोई बुराई मेरे अंदर है तो मैं उसे ठीक कर लूंगा मैं तुमसे वादा करता हूं , प्लीज एक बार बात कर लो आज तो दिन भी स्पेशल है मुझे माफ कर दो!

बस सोच रहा हूं , मैं तुम से क्या बात करूंगा ? जब तुम कॉल करोगी तुम ठीक होगी यह मुझे पूरा यकीन है, मैं ईश्वर से रोज यही प्रार्थना करता हूं कि तुम ठीक रहो और स्वस्थ रहो , अगर मैं घबरा जाऊं तो तुम कुछ पूछ लेना मुझसे ताकि मैं नॉर्मल हो जाऊं , तुम मेरा क्रश हो तुम्हें देखते ही मैं बावला हो जाता हूं!

ऐसी तो कोई बात भी नहीं हुई हमारे बीच , की बातचीत बंद कर दी जाए , सोचो एक बार हमारे अच्छे दिनों के बारे में हम दोनों को एक दूसरे पर कितना यकीन था , कैसे हम दुख दर्द बांट लेते थे कैसे हम एक दूसरे की ताकत बन जाते थे , मैं थक गया हूं एक बार तुम बात कर लो क्यों नाराज हो मुझसे तुम यह बात मुझसे साफ कर दो, आज तो दिन भी स्पेशल है तुम मुझे माफ कर दो!

तुम क्यों खोना चाहती हो मुझे , इस स्वार्थी दुनिया में क्या मेरे जैसा हमदर्द तुम्हें मिल पाएगा ? मां , बहन , भाई - भाभी कोई भी नहीं मेरे जैसे तुम्हारा केयर कर पाएगा!तुम्हारे बिना तो मैं खुद को भी बेसहारा पाता हूं , टूट गया हूं मैं बिखर रहा हूं , एक बार बात कर लो आज तो दिन भी स्पेशल है मुझे माफ कर दो !

एक बार कॉल कर लो

एक बार बात कर लो

मुझे एक मौका दे दो

तुम्हारे सम्मान का मैं पूरा ख्याल रखूंगा ,प्यार में एक उम्मीद होती है जो कभी टूटती नहीं , बस कमबख्त ये सांसे साथ छोड़ देती है !

आज तो दिन भी स्पेशल है मुझे माफ कर दो

एक बार कॉल कर लो

एक बार बात कर लो


~ भरत सिंह