उसकी यादें
उसके दिल से तरंगे बन कर आती हैं
मेरे दिल को छू जाती है
प्यार में बदल जाती है
प्यार की तरंगे
मुझे मदहोश कर जाती है
उसकी अनुभूति से
मैं अभिभूत हो जाता हूं
उसके ख्वाबों में
मैं डूब जाता हूं
जी करता है
कुछ लिख जाऊं
प्यार में उसके
उसके एहसासों से
सांसे मेरी चल रहे
कोई नाम ना पूछे
मुझसे मेरे यार का
उसके प्यार की ऊर्जा से
चेहरा मेरा चमक रहा
उसके दिल के साथ
दिल मेरा धड़क रहा
कविता को पाने के लिए
मैं ईश्वर से भी लड़ जाऊं
~भरत सिंह

