दिल लगाकर दिल ना तोड़
दीवाने को यूं तनहा ना छोड़
प्यार व्यार का खेल ना खेल
आस दिलाकर विश्वास ना तोड़
जीत हो या हार हो
अपने प्यार का साथ ना छोड़
ए हुस्न वाली रहम कर
दीवाने पर वहम ना कर
सीने से अपने दूर ना कर
बेवजह नाराज ना हो
दीवाने को परेशान ना कर
सपने उसके चूर ना कर
दिल लगाकर दिल ना तोड़
अपने से उसे दूर ना कर
ए दिलवाली दर्द समझ
दीवाने का मर्म समझ
दिल से अपने दूर ना कर
सांसे उसकी कम ना कर
बाहों से उसे दूर ना कर
दीवाने को यूं तनहा ना कर
~ भरत सिंह

