25वीं सालगिरह पर चलो डेट पर चलते हैं

इतने सालों में एक दूजे को जान ही गए

फिर भी पुनर्विचार करते हैं

कुछ गलतियां हुई होंगी जाने अनजाने में

कभी दिल दुखाया होगा

चलो एक दूजे से माफी मांग लेते हैं

सात फेरों के सातों वचन फिर से दोहराते हैं

मां बाप ने बनाई थी जोड़ी

आज हम उनका धन्यवाद करते हैं

चलो डेट पर चलते हैं

आजकल का चलन है

यह रसम भी निभा ही लेते हैं

चलो डेट पर चलते हैं

~ भरत सिंह