राष्ट्र के रक्षक हम 
दुश्मन के भक्षक हम  
मानवाधिकार के रक्षक 
हम भारत के वीर सिपाही 

हम शिवाजी की तलवार 
हम महाराणा प्रताप का भाला 
हम मानवता के रक्षक
हम भारत के वीर सिपाही 

लोकतंत्र के रक्षक हम
निष्पक्ष चुनावों की गारंटी
राष्ट्र के 'अंदरूनी सांपों 'का काल 
हम शांति सद्भाव के संस्थापक 
हम भारत के वीर सिपाही  

सर्वधर्म समभाव पहचान हमारी
हम भाईचारा की मिसाल 
हम मानवता की ढाल
हम नागरिक सेवा का उत्सव मनाते 
हम देश को सुरक्षित बनाते
हम भारत के वीर सिपाही  

प्राकृतिक आपदाओं में कृष्ण बन 
गोवर्धन पर्वत उठाने का बल हम में 
सुदर्शन चक्र से पापी को
संहारने का बल हम में 
हम भारत के वीर सिपाही 

भारत मां के उत्सवों में भागीदार बन 
तीज त्योहारों में नागरिकों को 
सुरक्षा का देते उपहार हम 
हम भारत मां के वीर सिपाही 


हम देश की शांति के ध्वजवाहक
हम विश्व शांति का संदेश
हम में है गीता का सार 
अनुशासन है हमारी पहचान  
हम भारत के वीर सिपाही  

'वसुधैव कुटुंबकम' पहचान हमारी 
मानो तो हम बुद्ध हैं ना मानो तो युद्ध हैं 
'साम्राज्यवादियों ' व 'ख़ुरासानौ ' के लिए 
'ब्रह्मोस' है तैयार हमारी  
हम भारत के वीर सिपाही       

          ~भरत सिंह