आ जाओ तुम मेरे पास

पूरे मन के साथ

सारे झूठे रिश्ते छोड़ कर

बन जाओ तुम मेरी कविता

मैं लिखना चाहता हूं

तुम्हारे साथ प्रेम की सभी कहानियां


मैं दुनिया की सब खुशियां तुम्हें देना चाहता हूं

मैं तुम्हारे प्यार में सब पवित्र ऊंचाइयां छूना चाहता हूं

मैं पलकों के पर्दों में तुम्हें छुपा के रखना चाहता हूं

मैं तुम्हें इतने प्यार से रखूंगा कि दुनिया का

कोई दुख दर्द तुम्हारे पास नहीं फटकने दूंगा

तुम फूल हो ईश्वर ने मुझे तुम्हारा माली बनाया है

मैं तुम्हें कभी मुरझाने नहीं दूंगा

आ जाओ तुम मेरे पास

पूरे मन के साथ

~ भरत सिंह