अष्ट कर्म काटने वाले
भव बंधन तोड़ने वाले
सिद्ध शिला के वासी
तुम को करूं प्रणाम
तुम अरिहंत कहाये
तुमने चतु तीर्थ बनाए
धर्म की नाव बनाकर
कितनो को पार लगाया
सिद्ध शिला के वासी
तुम को करूं प्रणाम
रज कणों से बना सुमेरु
होता अभिषेक तुम्हारा
तुम्हारे तेज के आगे
फीके हैं स्वर्ग विमान
सिद्ध शिला के वासी
तुम को करूं प्रणाम
भारत सहित समाज के
गाता है गीत तुम्हारा
हम पर उपकार तुम्हारा
है तुमको नमन हमारा
सिद्ध शिला के वासी
तुम को करूं प्रणाम
