कभी फांके भर रहे है कभी शेऱ कह रहे हैं,
यूँ तेरी महफ़िल में हम भी बस नाम कर रहे हैं!
हर शख्स कर रहा है कुछ तो इस निलय में,
कल मय पिलाने वाले आज खुद भी पी रहे हैं!
कोई तारे गिन रहा है कोई शबनम छू रहा है,
और वो इसी शब में छिप कर मोती गिरा रहे हैं!
तुमको तो मिल चुकी है राह-ए-गुज़र तुम्हारी,
उनका क्या जो अब भी दर दर भटक रहे हैं!
