मैं भी अक्षर तुम भी अक्षर

मिलकर शब्द बने होते

मैं हूं निर्झर तूम हो सरिता

मिल कर संग बहे होते


मैं तो दीपक तुम हो सूरज

मिलकर कभी जले होते

में हूं मिट्टी तुम हो जीवन

मिलकर वृक्ष बने होते


तुम पत्थर पर पड़ी लकीरें

तुम जो तोड़ चुके जंजीरे

तुम जो लांघ चुके दीवारें

मिल कर संग चले होते


तुम जो हाथ बढ़ा देते तो

तुम आवाज़ लगा देते तो

एक इशारा कर देते तो

हम भी संग तुम्हारे होते