जब किस्मत की इंसान से ठन गयी, किस्मत आकाश छू महंगाई बन गयी,
सरसों का तेल, दाल आटे के भाव, उसे बताया तो वो गुस्से में तन गयी,
दिहाड़ी का मज़दूर काम पर निकला, भारत बंद, हाय! भूख पानी में छन गयी,
चादर की कमीज़ थी घुटने के ऊपर, मुँह ढाँक, कल के सपनों में सन गयी,
इज़्ज़त चौराहों पर थी शर्म तालों में, दुल्हन की पहली रात ही होली मन गयी!
