तुम्ही अब कहो कि कहां तक चलें ? जहां तक सफर है वहां तक चलें ?

 

रास्ते भर लिये भारी पत्थर चला, हवा पर दस्तख़त करता चला, पीछे अब जाना मुमकिन नहीं, सामने अब कोई ठिकाना नहीं, बन्दिशों में कोई कहाँ तक चले? जहां तक डगर थी वहां तक चले!

 

सलवट में कोई है करवट में कोई, आती हुई दूर से है आहट में कोई, दिखावट में कुछ है बनावट में कुछ, सिलावट में कुछ है सजावट में कुछ, किसे माने सच और किस पर चलें ? जहां तक डगर थी वहां तक चले!