जीव अजीव में उठता बैठता
जीव अजीव में हंसता खेलता
जीव अजीव से बंधा हुआ है
अजीव जीव में रमा हुआ है
अजीव जीव से कर्म कराता
अजीव जीव के बंध बढ़ाता
जीव अजीव को छोड़ न पाता
यूं सुख दुख का बोझ उठता
जीव अजीव को जान गया तो
जीव अजीव से छूट सकेगा
पर-भव के बंधन काट सकेगा
अनंत चतुष्टय को पा सकेगा
