ढोलक खूब बजाई

पलकें भी छलकाई

नयन लगाए द्वारे

हम इंतजार कर हारे


मंदिर मंदिर दीप जले

नए पुष्प के हार चढ़े

चंदन तिलक लगाया

तुमको खूब रिझाया


नर्तन करते नर्तक

दर्शन करते दर्शक

पूजन करते पूजक

तुम्हें पुकारे भारत


शब्दों की है सीमा

मेरा स्वर है धीमा

तुम्ही बढ़ाओ हाथ

या आ जाओ साथ