नमन वीर सपूत 

तुम भारत भू धरा की धड़कन हो
लहराए तिरंगा उसकी फड़कन हो 

पिता के सांस की  कम्पन हो
माता के पूजा की समर्पण हो 

बहन के रंगोली की मुस्कन हो
भाई के अभिमान का सुदर्शन हो 

पत्नी साज श्रृंगार का मधुबन हो
घर की हर खुशबू की महकन हो