काश तुम ये जान पाते...
कि मेरी समस्त भावनाएं,
मेरे ख़्याल मेरी आकांक्षाएं,
मेरा अनन्त प्रेम और ये लम्बा इंतज़ार
केवल तुम्हारे लिए समर्पित है।
इसके आगे मेरे लिए समस्त संसार
धुंधले दर्पण के समान है,
जिसमें मैं कभी नहीं देखना चाहता।
तुम ये जान पाते कि
मैंने अपने आप को शून्य
करके तुम्हारे स्वरूप को ससम्मान प्रकाशमयी
करने का प्रयत्न किया है।
तुम मेरे लिए उस पवित्र जल के समान हो
जिसे मेरे छूने मात्र से कहीं मैला (दूषित) न हो,
इसलिए मैं केवल उसे निहारते रहना चाहता हूँ।
