बोझ हल्का ही नहीं होता है मेरे शाने से

बच न पाए ज़िंदगी हम ज़द में तेरी आने से

लोग आए हममें अपने ग़म ग़लत कर चल दिए

हम खड़े चुपचाप तकते रह गए मैख़ाने से

किसको अब दोषी कहें किसको बताएँ हम अदू

सब मिरे अपने ही हैं जिनको हैं हम बेग़ाने से

हमसे भी इक बार तो पूछो हमारी चाहतें

कुछ हमारे पास भी हैं अनसुने अफ़साने से

एक वो जो फिर किसी की राहत-ए-जाँ हो गए

एक हम जो उम्र भर फिरते रहे दीवाने से

तुमको पा लें तो ये समझेंगे के सब कुछ पा लिया

कौन जाने क्या मिलेगा बस ख़ुदा को पाने से