ख़ुद को उसने समझाने की कोशिश छोड़ दी, ख़ुद को समझने में वो मशगूल हो गया, जब अक़्स करने लगा आईने से गिला, फ़र्श पर गिरा कर उसने आईना तोड़ दिया ।
जब भी कुछ बोला, उसके माईने दीगर पाये, जब भी कुछ लिखा उसके अर्थ सिफ़र पाये, इसी उधेड़बुन पर ताउम्र चलते चलते, उसने अचानक रास्ते का रूख मोड़ दिया।
महफ़िल से उठे तो दिल बोझिल था, भीड़ में चले तो अक्स संगदिल था, मिली इस क़दर बेक़सी जीने के दस्तूर से, उसने जीते जी ज़िंदगी को छोड़ दिया।
अब तन्हाई के साथ वो तन्हा रहता है, अपनी कहानी बेज़ुबानी कहता है, ज़िंदगी सिर्फ़ अपने शर्तों पर जीने के लिए, उसने हर डखोसले की गर्दन को मरोड़ दिया।
---- संजीव दीक्षित" बेकल"
