कुछ तो करना चाहता है, जो इतना बेकरार है,
यूं ही तो नहीं, हैवानियत का शिकार है,
उलझे कुछ सवाल, जो समझ नहीं आते,
खोए हुए जवाब, जो मिल नहीं पाते,
इसी उलझन से, तबियत बड़ी बेकरार है,
शायद तभी इंसानियत, ज़हन से फरार है,
शायद यही बात है, जो हैवानियत का शिकार है।