सास - बहू का रिश्ता,
माँ - बेटी सा होता है,
घर में खुशियाँ आती हैं,
जो इसको संजोता है,
गलतफहमी से दूरी बढ़ती,
विश्वास से प्यार बढ़े,
जो माँ बेटी पर जान दे,
वो भला बहू से कैसे लड़े,
मिल जुल कर रहने से,
घर में सुख चैन बढ़े,
जो माँ बेटे की खुशियाँ चाहे,
वो भला बहू से क्यों लड़े,
प्यार मिले तो बहू भी,
बेटी का धर्म निभाती है,
छोटी छोटी बातों पर,
सास से न टकराती है,
खुश रखना ही सबको वह,
जीवन का लक्ष्य बनाती है,
सबकी खुशियों की खातिर,
वह खुशियाँ अपनी भी भुलाती है,
प्यार से जग जीता जा सकता,
जंग से दुनिया हारी है,
सास - बहू में प्यार अगर हो,
महके घर- फुलवारी है,
बेटा - पति का फर्ज निभाना,
बहुत आसान हो जाता है,
सास - बहू के बीच में बनता,
जब माँ - बेटी का नाता है|
" बेचैन "
